शाल की लकड़ी के साथ में एक तस्कर गिरफ्तार, 3 फरार

360° CCL Ek Sandesh Live

Deepak Mishara

लातेहार/बरवाडीह :पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात में बड़ी कार्रवाई करते हुये कीमती शाल की लकड़ी के साथ में तस्करी कर रहे एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया।  इस दौरान में 3 अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। डीएफओ को गुप्त सूचना मिला हुआ था कि हाटा पीएफ के डूमरकोना नाका क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर उनके निर्देशनुसार रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में प्रभारी वनपाल रामनिवास , नंदलाल साहू , राहुल कुमार और अमर बड़ाइक समेत लगभग 10 वनकर्मी की  टीम ने रात करीब 10:30 बजे घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से पुरन सिंह पिता स्व पृथ्वी सिंह , ग्राम नवाडीह  को दो पीस साल की चौपहली लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताया जा रहा है हालांकि, मौके पर मौजूद तीन अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. पकड़े गए तस्कर से पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love