Eksandeshlive Desk
शिकारीपाड़ा दुमका: सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड का शिकारीपाड़ा द्वारा आज को शिकारीपाड़ा अंचल परिसर में शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया । मुनेश्वर सिंह वर्ष 2007 में पारा शिक्षक केआंदोलन के क्रम में रांची के बिरसा चौक में पुलिस के लाठीचार्ज से शहीद हो गए थे। 22 अगस्त को शिकारपाड़ा के सहायक अध्यापको ने शहिद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया और शहीद मुनेश्वर अमर रहे का नारे लगाए। शहादत दिवस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब, प्रखंड अध्यक्ष वकील मुर्मू प्रखंड सचिव खलील अंसारी प्रखंड कमेटी सदस्य मनोवर जमाल शब्बीर अंसारी अख्तर अंसारी प्रिया रंजन गुप्ता राजेश कुमार सिंह उमेश भंडारी तनवीर आलम आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।
