अशोक अनन्त
हंटरगंज: गया-पटना जैसे बिहार के प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क NH22 डोभी-चतरा रोड के जर्जर हालात पर कुछ दिन पहले खबर को प्रकाशित किया गया था जिसपर पहल करते हुए इन दिनों सड़क मरम्मती का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों मे खुशी का लहर है। सड़क के बीचोंबीच बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे जिसपर अगर पूर्ण सावधानी और सतर्कता का ध्यान न रखा जाए तो कभी भी अनहोनी घटित हो सकता था और लोग लगातार इसके शिकार भी हो रहे थे। सड़क की जर्जर हालात हंटरगंज कौलेश्वरी मोड़, झारखण्ड ग्रामीण बैंक के पास, बीच बाजार, जोरी, देवरिया, गोड़वाली, घंघरी जैसे तमाम जगहों पर देखनें को मिल सकते थे साथ ही पता पुल पर सरिया बाहर आ चुका है जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
