Eksandeshlive Desk
धनबाद: खरखरी ओपी क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत एक शव पाया गया है।शव डाउन लाइन जमुनिया से फुलरीटांड के बीच पोल संख्या 21/44 से 21/46 के बीच पाया गया है।उक्त घटना के विषय में बताया जा रहा की फुलरीटांड स्टेशन मास्टर को किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई कि डाउन लाइन जमुनिया से फुलरीटांड के बीच पोल संख्या 21/44 से 21/46 के बीच रेलवे ट्रैक के बगल में ट्रेन से कटा हुआ एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपीएफ और खरखरी पुलिस को दी सूचना मिलते ही जीआरपीएफ और खरखरी पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंच कर जरूरी कानूनी करवाई पूरी की। शव का पंचनामा करने के बाद खरखरी ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमाडम के लिए एसएस एन एमसीएच भेज दिया है।खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।मृत व्यक्ति काला पेंट ,गंजी गमछा, और हवाई चप्पल पहने हुए था।घटना 12 भी से एक बजे की बताई जा रही है।
