Kamesh Thakur
रांची: तुुपुदाना ओपी पुलिस ने अबैध अफीम की खरीद-ब्रिकी करते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरज केरकेट्टा है। वह खूंटी जिला के कुरकुटिया गांव का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने 1.7 किलो अबैध अफीम बरामद किया।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को पत्रकारो को जानकारी देते हुये बताया कि 6 सितम्बर को गुप्त सूचना मिली कि तुपुदाना ओपी अंतर्गत डुंडीगढ़ा में एक व्यक्ति गादा अफीम का अवैध रूप से खरीद-बिकी करने वाला है। इसकी सूचना हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो एवं पुलिस बल के साथ छापामारी टीम का गठन किया। गठित छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये
डुंडीगढ़ा बाजार के पास एक व्यक्ति गुलाबी रंग का फूल छाप झोला लेकर आया, जिसे सशस्त्र बल के सहायता से पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज केरकेट्टा खूंटी का रहने वाला बताया। हटिया डीएसपी के द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से गुलाबी रंग का फूल छाप झोला में प्लास्टिक में बंधा 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
