रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सांसद मद से हिनू स्थित बिहारी क्लब में भवन विस्तारीकरण का कार्य कर्बला चौक के पास सामुदायिक भवन का निर्माण,बुकरू मे सांस्कृतिक मंच हाट बोरिया में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाना है। कुल 50 लाख की लागत से इन सभी कार्यों का निर्माण होना है इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा प्राथमिकता के आधार पर सारे कार्य किया जा रहे हैं रांची के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा गांव से लेकर शहरों की विकास मेरी पहली प्राथमिकता है देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने रांची वासियों को नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुबोध सिंह गुड्डू, आलोक रंजन श्रीवास्तव, नीलम सिंह, रमाकांत द्विवेदी, राकेश सिंह, कैलाश केसरी, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
