आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

Kodrma : उपायुक्त के निर्देशानुसार आज झरनाकुंड बिरहोर टोला, वार्ड नंबर-2, झुमरी तिलैया में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि झरनाकुंड बिरहोर टोला में कुल 172 पात्र लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 112 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि आज के शिविर में 25 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर वितरण किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी

Spread the love