सेना की जमीन घोटाला मामले में निलंबित डीसी छवि रंजन ने की जमानत याचिका दायर

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: राजधानी रांची के बरियातु थाना क्षेत्र स्थित सेना की जमीन घोटाले मामले में आरोपी निलंबित डीसी छवि रंजन ने सोमवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।
ज्ञात चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। इससे पहले उन्होंने बरियातू के सेना की जमीन से जुड़े दूसरे केस में जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। ईडी रांची में जमीन से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। दोनों ही मामलों में छवि रंजन आरोपी है। फिलहाल छवि रंजन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) में बंद है।

Spread the love