Eksandeshlive Desk
रांची : रांची-छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष संदीप नागपाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर के गंगा सतलज एक्सप्रेस का रांची तक विस्तार करने की मांग फिर से रखी है। नागपाल ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि यह संस्था की बहुत पुरानी मांग है और विभिन्न यात्री संगठनों ने गंगा सतलज ट्रेन के विस्तार रांची तक करने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग करते आ रही है। नागपाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि आगामी रेल बजट में गंगा सतलज एक्सप्रेस जोकि धनबाद से फ़िरोज़पुर कैंट-धनबाद वाया दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, अयोध्या, फ़ैज़ाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर ऋषिकेश, देहरादून, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, लुधियाना होते हुए फ़िरोज़पुर कैंट का विस्तार रांची हटिया तक करने की मांग की है।
