प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापपुर में शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती अखिल भारतीय नाई समाज के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान का प्रखर समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, संघर्ष और समाज सेवा की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदीप ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, संदीप ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, लखन ठाकुर, मनीष ठाकुर, आदित्य ठाकुर, विनोद ठाकुर, चंदन ठाकुर, सुधीर ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, ईश्वरी ठाकुर, मनोज ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अजय ठाकुर, राकेश ठाकुर, सौरभ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय नाई समाज के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
