Eksandeshlive Desk
चतरा: पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में— कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम- बंठा में करीब 06 एकड़ लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम नौसोदाग और पासागम में 72 एकड़, कुल करीब 78 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया।अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
