तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर घर में घुसी, महिला व चालक की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल

360° Ek Sandesh Live

चंदवा। थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी एवं स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, सरिता समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी देखने को मिली, जिससे घायलों को रेफर करने में परेशानी हुई। सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, अंचल अधिकारी सुमित झा, सौरभ श्री वास्तव, नौसाद अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

Spread the love