News by Mustaffa
मेसरा (रांची) : बीआईटी मोड़,केदल स्थित मनरखन महतो समूह संस्थान में शनिवार (28 फरवरी) को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए कुल 10 अत्याधुनिक मॉडल पेश किए,जिन्हें देखकर अतिथि और शिक्षक दंग रह गए। जहां स्मार्ट कृषि और जल संरक्षण रहे आकर्षण का केंद्र,प्रदर्शनी में छात्रों ने भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण,नवीकरणीय ऊर्जा,स्मार्ट कृषि और जल-संरक्षण पर आधारित प्रोजेक्ट्स तैयार किए थे। तकनीकी नवाचार से सजे इन मॉडलों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैसे कम संसाधनों में विज्ञान के जरिए ग्रामीण और शहरी समस्याओं का समाधान संभव है। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां छात्रों में तार्किक चिंतन और समस्या-समाधान की क्षमता को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने छात्रों से ‘जिज्ञासु’ बने रहने का आह्वान किया। वहीं,निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़कर उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी और पूनम कुमारी समेत सभी प्राचार्य,व्याख्याता और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
