MUSTFA
मेसरा(रांची): राजधानी रांची के बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “Give To Gain” रहा, जो समाज के निर्माण में महिलाओं के निस्वार्थ समर्पण को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, समानता और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने का एक सशक्त संदेश है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने विज्ञान से लेकर प्रशासन तक महिलाओं के बढ़ते कदमों की सराहना की, वहीं प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने एक सशक्त राष्ट्र के लिए महिला शिक्षा को अनिवार्य बताया। प्रतिभागियों ने महिलाओं के विधिक अधिकारों, शिक्षा और समाज में उनकी बदलती भूमिका पर ओजस्वी विचार रखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी और पूनम कुमारी की सक्रिय भागीदारी रही। इनके साथ ही कॉलेज के सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का शानदार समापन हुआ।
