10 मार्च को दिव्यांगता शिविर का होगा आयोजन

360°

अशोक अनन्त
चतरा:
दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन सदर अस्पताल चतरा मे 10 मार्च को किया जाएगा। इस शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने अथवा जांच कराने के इच्छुक मरीज भाग ले सकते हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में चतरा के अलावा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल होंगे, जो मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि सामान्यतः यह शिविर प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित किया जाता है। लेकिन इस माह पहले मंगलवार को होली का अवकाश होने के कारण शिविर को दूसरे मंगलवार यानी 10 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांगता से संबंधित जांच कराने वाले सभी मरीजों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love