कुलदीप कुमार दास
टंडवा: बंगाल में भाजपा की जीत पर टंडवा, मिश्रौल मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाल मुड़ी खाकर व पटाखे फोड़ का जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही झालमुड़ी का भी वितरण किया गया। जिससे माहौल और भी उत्सवपूर्ण बन गया। इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनता की सेवा करती रहेगी। रणजीत गुप्ता, सुनील चौरसिया, मिथलेश गुप्ता, अरुण पांडे, विनय सिंह, बबलू गुप्ता, विकास मालाकार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
