Eksandeshlive Desk
मेसरा : बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में 18 मार्च को अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना था। बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति,कक्षा में उनके व्यवहार और व्यक्तिगत समस्याओं पर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की।
वहीं, अभिभावकों ने भी अपने विचार एवं रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस संवाद से कॉलेज और अभिभावकों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित हुआ। अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच निरंतर संवाद ही विद्यार्थियों के भविष्य की असली नींव है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से ही शिक्षा प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सकती है। इस गरिमामयी अवसर पर कॉलेज प्रबंधन और शैक्षणिक जगत से जुड़े ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी एवं कॉलेज के समस्त व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
