Eksandeshlive Desk
साहिबगंज : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टमटम स्टैंड पर बुधवार सुबह “प्रातः चौपाल: सिविल सर्जन की चाय पर श्रमिकों के बीच स्वास्थ्य चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 6 से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में श्रमिकों से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सीधा संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
चाय की चुस्कियों के साथ अनौपचारिक माहौल में मौसमी बीमारियों, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व पर जागरूक किया गया। साथ ही कई श्रमिकों की निःशुल्क बीपी व शुगर जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल तक सीमित न रखकर श्रमिकों तक पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व कर्मी उपस्थित रहे।
