इनर व्हील क्लब: कस्तूरबा विद्यालय में चला मादक पदार्थ जागरूकता अभियान

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब आॅफ रामगढ़ द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से छात्राओं को नशे के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था।प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी कलाकृतियों के जरिए नशे से होने वाले शारीरिक नुकसान, पारिवारिक कलह और सामाजिक प्रभावों को कैनवास पर उकेरते हुए नशे को ना, जिंदगी को हां का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका पिंकी कुमारी ने निभाई। क्लब के पदाधिकारियों ने छात्राओं की प्रतिभा और उनकी सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन, मनवीर कौर, जसमीत सोनी, नवलजीत कौर, मेघा बागड़िया, हरमीत कौर, निधि चौधरी, प्रियंका जैन सहित कई सदस्याएं मौजूद थीं।

Spread the love