News & Edit by Sunil Verma
रांची: सदर अस्पताल परिसर में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के हित में एक विशेष रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करता है, जिसमें चिकित्सक एवं स्वस्थ्यकर्मीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों, छात्रों तथा अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सभी प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद बच्चों के जीवन को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।आज के इस रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया lरक्त दान शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नियमित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान डॉ रंजू सिन्हा ने कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम भी है।अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
