Eksandeshlive Desk
गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की 126 विधानसभा क्षेत्रों में रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया है।निर्वाचन आयोग की ओर से शाम पांच बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। हालांकि, इन आंकड़ों में देर रात तक बदलाव होने की पूरी संभावना है। वहीं, 2021 के विधानसभा चुनाव में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह इस बार पिछले चुनाव के आंकड़े पीछे छूट गये हैं। इस बार नया रिकार्ड बनने जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सुबह 9 बजे तक 17.87 प्रतिशत, 11 बजे तक राज्य में 38.92, एक बजे तक 59.63 तथा शाम तीन बजे तक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। ज्ञात हो कि बरपेटा, बंगाईगांव, दरंग, धुबड़ी, ग्वालपाड़ा, दक्षिण सालमारा मानकाचर जिलों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक दक्षिण सालमारा मानकाचर जिले में 94.08, प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत : बजाली- 86.89, बाक्सा- 82.51, बरपेटा- 91.92, बिश्वनाथ- 83.76, बंगाईगांव- 91.77, कछार- 82.19, चराईदेव- 82.91, चिरांग- 86.06, दरंग- 90.91, धेमाजी- 79.04, धुबड़ी- 90.63, डिब्रूगढ़- 80.02, डिमा हसाओ- 79.96, ग्वालपाड़ा- 91.34, गोलाघाट- 80.96, हैलाकांदी- 78.90, होजाई- 87.13, जोरहाट- 79.93, कामरूप (मेट्रो)- 76.41, कामरूप- 86.87, कार्बी आंगलोंग- 75.42, कोकराझार- 86.59, लखीमपुर- 84.41, माजुली- 83.67, मोरीगांव- 88.95, नगांव- 87.18, नलबारी- 86.89, शिवसागर- 83.30, शोणितपुर- 82.23, दक्षिण सालमारा मानकाचर-94.08, श्रीभूमि- 83.35, तामुलपुर- 82.00, तिनसुकिया- 78.85, उदालगुड़ी- 82.29, पश्चिम कार्बी आंगलोंग- 72.94।
