तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

360° Ek Sandesh Live Road Accident

साहिबगंज/तालझारी: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 28 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर पर गहरी चोट आई है और उसकी आंखें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालझारी निवासी लुक्कस मुर्मू (28 वर्ष) घर से सब्जी खरीदने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तालझारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
डा. मुकेश ने मरीज की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई। सिर में गंभीर चोट के साथ दोनों आंखों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।मरीज की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Spread the love