साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान संचालित

360° Ek Sandesh Live

साहिबगंज: मालदा मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल (फढऋ) के जवानों ने आपसी समन्वय के साथ रेलवे टिकटिंग नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया।अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने तथा गंदगी फैलाने जैसे कुल 81 अनियमित मामलों का पता लगाया गया। इन मामलों में कुल 28,810 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Spread the love