मोबाइल हैक कर डीएसपी से ठगी की कोशिश, सतर्कता से बचे 48 हजार रुपये

360° Ek Sandesh Live

साहिबगंज में साइबर अपराधियों का नया तरीका उजागर, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

साहिबगंज: जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें अपराधियों ने पुलिस निरीक्षक के नाम का सहारा लेकर डीएसपी को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, डीएसपी विजय कुशवाहा की सतर्कता से यह प्रयास विफल हो गया।जानकारी के अनुसार, डीएसपी के मोबाइल पर धनबाद के एक पुलिस निरीक्षक के नाम से एक मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद जरूरी बातचीत का हवाला देते हुए संपर्क किया गया और 48 हजार रुपये की मांग की गई। मामले में संदेह होने पर डीएसपी ने तुरंत सत्यापन किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित पुलिस निरीक्षक का मोबाइल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया था और उसी के जरिए ठगी की कोशिश की जा रही थी।समय रहते की गई सतर्कता के कारण डीएसपी इस ठगी का शिकार होने से बच गए।डीएसपी विजय कुशवाहा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज के आधार पर पैसे का लेन-देन न करें। पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Spread the love