NISHANT
रांचीः शनिवार की शाम जनता बस सर्विस ने रांची बनारस के लिए 2/1 एसी एयर सस्पेंश बस सेवा की शुरूआत की। इस रूट पर यात्रियों की दिलचस्पी को देखते हुए एयर सस्पेंश बस सेवा की शुरूआत की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजा खान ने बताया कि यह बस रांची के खादगढा से शाम 5ः30 बजे खुलेगी जो बनारस सुबह पहुुंचेगी। उन्होने बताया कि यात्रियों को आरामदायक यात्रा का ख्याल रखते हुए यह एसी बस एयर सस्पेंशन है जो यात्रियों की यात्रा आरामदायक बनाता है। उन्होने बताया कि काफी लंबे समय से जनता बस सर्विस के द्वारा इस रूट पर बस का परिचालन किया जा रहा है। समय की मांग को देखते हुए जनता बस सर्विस ने यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के उदेश्य से इसे शुरू किया है। इस मौके पर जुबेर खान सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
