भ्रष्टाचार व कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची : डोरंडा कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन उनकी बुनियादी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और प्राचार्य तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टूडेंट यूनियन और मैगजीन जैसी सुविधाओं के नाम पर फीस ली जाती है, लेकिन ये सुविधाएं उन्हें नहीं मिलती। इकोनॉमिक्स विभाग में सेमेस्टर रिजल्ट (मार्कशीट) देने के लिए छात्रों से 20-20 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिसका कोई रसीद भी नहीं दिया जाता। आरोप है कि जो छात्र पैसे नहीं देते, उन्हें रिजल्ट देने में भी देरी की जाती है। इसके अलावा, दो-दो बार फीस लेने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से छात्रों को आईडी कार्ड तक उपलब्ध नहीं कराया गया है.बनियादी सुविधाओं का अभावछात्रों ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का भी मुद्दा उठाया. उनका कहना है कि भीषण गर्मी में कॉलेज में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और अधिकांश फ्लोर पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं।हाल ही में हुई मिड-सेम परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने पर जनरेटर या इन्वर्टर नहीं चलाया गया, जिससे छात्रों को अंधेरे में परीक्षा देना पडां और कंप्यूटर लैब की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है।छात्रों का आरोप है कि वे पिछले कई महीनों से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Spread the love