आगामी बहाली में मानव दिवस कर्मियों को मिले प्राथमिकता: श्रमिक संघ

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की बैठक गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में संघ की कोर कमेटी ने ऊर्जा विभाग एवं निगम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा नई नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से निगम द्वारा बहाली प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका संघ स्वागत करता है। उन्होंने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से कहा कि वर्षों से विभाग में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों एवं वर्तमान एजेंसी कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु निगम न्यायोचित एवं सकारात्मक निर्णय लेगा।

Spread the love