By अशोक अनन्त
चतरा: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चतरा में शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. सतेन्द्र प्रसाद द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस के संस्थापक और संगठन के मानवीय कार्यों को याद करते हुए इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था मानव सेवा, आपदा राहत, रक्तदान, स्वास्थ्य सहायता और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। रेड क्रॉस के सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता और सेवा भाव पर आधारित हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके कार्यों से प्रेरणा लेकर मानव सेवा में आगे आना चाहिए।मौके पर रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष विवेक केशरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जैन, चंद्रदेव गोप, संतन पांडेय, जावेद पप्पू रजा, संजय कुमार जायसवाल, रविन्द्र कुमार मित्तल सहित रेड क्रॉस के सदस्य रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, मधुलता कुमारी, सुमन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जयंती कुमारी, तापेश्वर प्रसाद सोनी, पत्रकार प्रवीण सिंह समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
