पत्थर से कुचकर युवक की हत्या की आशंका 

Crime Ek Sandesh Live
Devanand Paswan

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी के रूप में हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने एक बाइक, मोबाइल फोन तथा खून से सना पत्थर बरामद कर जप्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बरामद बाइक टुनटुन कुमार के नाम पर दर्ज बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love