भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न

360° Ek Sandesh Live

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों ,राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रमों, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने मीडिया को बैठक में उठाए गए विषयों और निर्णय के संबंध में जानकारी दी। श्री बाउरी ने कहा कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। राज्य में भ्रष्टाचार नीचे स्तर फैला हुआ है। उसको लेकर भाजपा लगातार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करती रही है। जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पूर्व में हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कार्यक्रम हो या पानी बिजली को लेकर जिलों में प्रदर्शन हो और अब किसानों से राज्य सरकार की वादाखिलाफी के मुद्दे पर भाजपा ने सभी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही बैठक में प्रशिक्षण पर महा अभियान पर भी गहन चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के विचार और दिशा निर्देश को संग्रहित किया गया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में तय किया जाएगा कि इन्हें नीचे स्तर तक कैसे क्रियान्वित किया जाए। यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनंत ओझा भी उपस्थित थे।

Spread the love