सीआईएससीई क्षेत्रीय योगा में बिशप वेस्टकॉट बॉयज रहा विजेता

360° Ek Sandesh Live


योग वह प्रकाश है, जो एक बार प्रज्जवलित हो जाने पर कभी मंद नहीं पड़ता: सि रश्मिता एसी
नामकुम: कार्मेल स्कूल सामलोंग में सीआईएससीई क्षेत्रीय योगा मे बॉयज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 14,17 व 19 के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पारंपरिक, कलात्मक एकल, कलात्मक जोड़ी और लयबद्ध जोड़ी भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम कि नैटली जेकब व कार्मेल स्कूल सामलोंग कि प्रधानाचार्या सि रश्मिता एसी, राज्य योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज प्रसाद, उपाध्यक्ष सुशीत बनर्जी व महासचिव रजनी बक्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्मेल स्कूल सामलोंग की छात्राओं द्वारा छोटी प्रार्थना एवं योग नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्कूल कि प्रधानाचार्या सि रश्मिता एसी ने शॉल, मोमेन्टो एवं पौधा देकर मुख्य अतिथि का आतिथ्यो स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्मेल स्कूल कि सि रश्मिता एसी ने कहा कि “योग वह प्रकाश है, जो एक बार प्रज्जवलित हो जाने पर कभी मंद नहीं पड़ता। आप जितना अच्छा अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।” इतना कह मुख्य अतिथि ने गर्मजोशी के साथ योगा जोनल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। सुशीत बनर्जी ने प्रतियोगिता संबंधी नियगों की संपूर्ण जानकारी दी। वहीं पारितोषिक समारोह में प्रधानाचार्या, कार्मेल स्कूल सि रश्मिता ए सी व उप प्रधानाचार्या कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल प्रधानाचार्या, कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल कि सि सृष्टि एसी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल, नामकुम विजेता जीत कर जोनल स्तर पर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया।

Spread the love