कांग्रेस आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत : आदित्य विक्रम जयसवाल

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त महासचिव सह प्रदेश कांग्रेस प्रोफेसनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस भवन,रांची में पूर्व में गठित प्रोफेसनल्स कांग्रेस के साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रोफेनल्स कांग्रेस संगठन को फिर से मजबूत एवं सक्रिय बनाने एवं सोना नहीं खरीदने ,नीट परीक्षा लीक, पेट्रोलडीजल एवं अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि प्रोफेसनल्स कांग्रेस के विस्तार, युवाओं एवं प्रोफेशनल वर्ग को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों अमूल्य मूल्य बृद्धि, नीट परीक्षा पेपर लीक, सोना एक साल नहीं खरीदने बढ़ती महंगाई को लेकर जल्द ही रांची में एक धरना कार्यक्रम करने की रणनीति तैयार की गई। इस धरना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर तिथि, जगह का निर्धारण कर मुक्कमल तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों प्रोफेशनल्स कांग्रेस आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।  महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक एक गंभीर समस्या है, केन्द्र की मोदी सरकार देश के छात्राओं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और सरकार की परीक्षा प्रणाली की विफलता है, उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति पूरी तरह विफल है। सोना पर पाबंदी लगाना, सोना चांदी के दुकानदारों, कर्मचारियों एवं वहां काम कर रहे कारीगरों को बेरोजगार करने का फैसला है। सोनाम आम परिवारों की बचत और महिलाओं की प्रतीक माना जाता है। मोदी जी इस नीति से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से जेनेट एंड्रयू, भुवनेश ठाकुर, रुद्र शुक्ला, डॉ सिद्धार्थ कुमार, विकाश आनंद, सरवर पॉल, एलन एंड्रयू, आसिफ जियाउल, अनिल सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, पुनीत नायक, सूरज झा, अदनान शेख आदि शामिल थे।

Spread the love