14 साल में बीज से वटवृक्ष बना मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस: धूमधाम से मना स्थापना दिवस,चेयरमैन ने जताया आभार

360° Ek Sandesh Live

​Reporting by Mustaffa

मेसरा (​रांची): राजधानी रांची में शिक्षा की अलख जगाने और युवाओं के भविष्य को तराशने वाले प्रतिष्ठित संस्थान मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बीआईटी मोड़ केदल ने अपने सफर के 14 गौरवशाली वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। बुधवार को कॉलेज परिसर में 14वां स्थापना दिवस बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और छात्र-छात्राओं के उल्लास से सराबोर नजर आया। ​समारोह का शुभारंभ परंपरा के अनुसार महाविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार,विशेष पूजा-अर्चना और मंगल प्रार्थना के साथ हुआ,जिसमें संस्थान की निरंतर प्रगति और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ​इस ऐतिहासिक अवसर पर भावुक और गर्व महसूस करते हुए संस्थान के चेयरमैन मनरखन महतो ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा,14 साल पहले बोया गया एक छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। मैं आज के दिन अपने सभी शिक्षकों,प्रशासनिक स्टाफ और अभिभावकों की सराहना करता हूँ,जिनके अटूट विश्वास ने हमें झारखंड का एक अग्रणी संस्थान बनाया। हमारे बच्चों ने न सिर्फ शिक्षा में,बल्कि खेल और समाज सेवा में भी राज्य का नाम रोशन किया है। यह स्थापना दिवस हमारी टीम के त्याग और छात्रों के भरोसे की एक अद्भुत विजय यात्रा है। हम आगे भी शिक्षा के इस स्तर को और ऊंचा ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने इस यात्रा को मील का पत्थर बताते हुए फैकल्टी और मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की,किसी भी संस्थान की पहचान उसकी इमारतों से नहीं,बल्कि वहां मिलने वाले संस्कारों और शिक्षा से होती है। हमारे प्रोफेसर्स और स्टाफ ने दिन-रात एक करके छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया,बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाया है। मैं अपनी पूरी टीम के इस समर्पण की हृदय से प्रशंसा करता हूँ। 14 वर्षों का यह अनुभव हमें आने वाले समय में और अधिक तकनीकी व आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। ​इस गौरवशाली और ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए प्रबंधन समिति के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे,जिन्होंने संस्थान को यहाँ तक पहुँचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा उर्मिला देवी,ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक ​मुकेश कुमार एवं प्रशासिका ​मीना कुमारी सहित कॉलेज प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love