रांची। दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर दुर्गा पूजा समिति, भूताह तालाब की ओर से रविवार को खूंटी पूजन सम्पन्न किया गया। दुर्गा पूजा की तैयारियों के शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही समिति का गठन किया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक,डॉ अभिषेक रामाधिन, दीपू सिंह एवं शंकर दुबे ने पुरानी कमिटी को सुचारु रूप से समिति के लिए चुना गया। अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, महामंत्री प्रिंस मेहता, कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल सिंह को बनाया गया और आगे कमिटी विस्तार अगला बैठक में किया जायेगा। मौके पर इस खुंटी पूजन में समिति के किशोर साहू,राजकुमार गुप्ता, उदय साहू,रमेश सिंह,रवि कुमार पिंकू,शंकर दुबे, गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू सिंह),दीपू सिंह,नन्द किशोर सिंह चंदेल,उमंग सुल्तानिया, प्रिंस मेहता,राहुल सिंह,शशि वर्मा,विक्की वर्मा, हीरु सिंह,नमन भारतीय,करण सिंह, मोहित रजक, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष रजक, आकाश रजक, प्रियांशु वर्मा मौजूत थे।
यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।
