By Ashok Anant
चतरा: उतरी वन प्रमण्डल प्रक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हारा,सिजुआ,रक्शी एवं कठौन आदी गांव में वन की अंधाधुंध कटाई हो रही है,लोग बैैल द्वारा गोहर से भारी मात्रा में हरे भरे पौधों और वृक्षों की कटाई कर ला रहे हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है की वन की सुरक्षा की जिम्मेवारी जिस उद्देश्य से स्थानीय वन समिति को दी जाती है वह भी इस मुद्दे पर निष्क्रिय भूमिका में है,मौन है जो संदेहास्पद स्थिति को दर्शाता है।चिंतनीय विषय है की वन ही जल जीवन वायुमंडल और प्रदुषण को नियंत्रित कर हमें जीवन दान और भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हैं ऐसे में वन का दोहन यानी पर्यावरण का दोहन है इस सबंध में कुछ सजग ग्रामीणों ने विभाग को अवगत कर वन की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है।विभाग के वनकर्मियों ने भी इस पर पहल करते हुए ऐसे लोगों को पकड़ने का मुहिम चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली लेकिन कई घरों में लोग इकट्ठा कर टाल बनाए हुए हैं जिसपर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।विभाग के हलचल पर कुछ लोग सतर्क होकर कटाई मे कमी की है लेकिन पूर्ण रुपेन बंद नही हुआ।गुप्त सूत्रों के अनुसार अभी रात में वनों की कटाई जारी है जिसपर विभाग को लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई करनें की जरूरत है।
