विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

By Bhaskar

हजारीबाग : नगर निगम के वार्ड संख्या 3 स्थित अवधपुरी कॉलोनी में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से कॉलोनीवासियों को सड़क और जलनिकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि तपती दुपहरी हो या आधी रात, वे हर परिस्थिति में हजारीबाग की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अवधपुरी कॉलोनी की सड़क और नाली का निर्माण स्थानीय लोगों की लगातार मांग और सहयोग का परिणाम है। विकास का अर्थ केवल बड़े दावे करना नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है। विधायक निधि का उपयोग जनता की प्राथमिकताओं के अनुरूप किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों, नालियों, स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी समस्या की जानकारी सीधे देने पर उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि जनता के साथ उनका रिश्ता विश्वास और जिम्मेदारी पर आधारित है और वे इसी भावना के साथ लगातार कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया और जनहित के कार्यों में सहयोग देने के लिए पार्षद एवं स्थानीय प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आगामी विकास कार्यों को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। मौके पर वार्ड पार्षद विजय प्रसाद, पूर्व पार्षद बॉबी कुशवाहा, वासुदेव गोप, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कंसार मुखिया रामकुमार मेहता, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, महेश कुशवाहा, रंजन गोप, सुनील राणा, अनिल कुशवाहा, पूर्व महासमिति अध्यक्ष राजेश गोप, कुमार सौरभ, राजू राणा, भजन साव, चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मोहल्लावासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताया।

Spread the love