शव घर लानें में भी परिवार असमर्थ, जिला प्रशासन व समाजिक सहयोग की परिजनों को उम्मीद
अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा): वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र क दंतार गांव निवासी बृजमोहन ठाकुर के पुत्र निरंजन कुमार की आंध्र प्रदेश में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई जिसके साथ अप्रिय घटना का अंदाजा लगाया जा रहा है।
युवक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में कंपनी में काम करने गया था, पुलिस ने अन्नवरम नामक स्थान झील के पास से उसका शव बरामद किया है, युवक का शव जला हुआ प्रतित होता है, शव को झील में पाया जाना किसी अप्रिय घटना और संदेहास्पद स्थिति को दर्शाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम हो चुका है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है जिससे वह शव को घर लाने में भी सक्षम नहीं है, परिवार को जन प्रतिनिधि, समाजिक सहयोग और प्रशासन पर आश की उम्मीद है की उसका शव घर आ सके, इसके लिए
परिवार ने सहयोग की याचना की है।
वह परिवार की भरण-पोषण और जीविकोपार्जन के लिए विशाखापत्तनम के कंपनी मे कार्यरत था,वहाँ से परिवार को सूचना दी गई की निरंजन लापता है और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है इसके परिवार ने खोजबीन शुरू की अंततः स्थानीय वशिष्ठ नगर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और आज शव मिलने की सूचना मिली। इस दुखद घटना से पूरे गांंव परिवार में मातम का माहौल है,परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार ने ऐसे संकट की घड़ी में मृतक के शव को घर लाने के लिए सहयोग की अपील की है। अभी तक घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है अथवा कंपनी के द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
