अशोक अनन्त
कान्हाचट्टी/चतरा: तुलबुल पंचायत के केंद्री बाजार में चबूतरा पर रविवार को यादव महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी का गठन किया गया।
दहेज प्रथा का बहिष्कार: सभी सदस्यों ने दहेज न लेने-न देने की शपथ ली। तय हुआ कि जो भी व्यक्ति दहेज लेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से पंचायत स्तरीय यादव संगठन की कमेटी चुनी गई। पिंटू कुमार यादव ग्राम तुलबुल की अध्यक्षता में अध्यक्ष प्रेम यादव व सचिव राजिंद्र यादव को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला से स्वागत किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा “दहेज समाज के लिए अभिशाप है। यादव समाज पढ़ा-लिखा है, हमें इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी।” नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार यादव ने कहा “संगठन का मकसद समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। शिक्षा, रोजगार और नशा मुक्ति पर काम करेंगे। हर 10 पंचायतों को सदस्यीय इकाई बनाई गई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश कुमार यादव ने की। इस दौरान और जोगेंद्र यादव 10 पंचायत के लगभग गांवों से करीब 200 यादव समाज के लोग मौजूद रहे। युवाओं और की भागीदारी खास रही। हर महीने के पहले रविवार को पंचायत से स्तरीय बैठक होगी। इसकी निर्धारित तारीख और समय रखा गया। गरीब लड़कियों की शादी में संगठन मदद करेगा, लेकिन बिना दहेज जून को प्रखंड स्तरीय महासम्मेलन किया जाएगा। कान्हाचट्टी के यादव युवा और बुजुर्ग मिलकर इसकी भागीदारी निभाई। बैठक का समापन “जय श्री कृष्ण” और “जय यादव-जय माधव” के नारों के साथ हुआ।
