By Ashok Anant
वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने शराब तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी
जोरी(चतरा) थाना अन्तर्गत मोरैनवा टोल प्लाजा के पास वशिष्ठ नगर चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
सड़क पर गाड़ी छोड़ भाग रहा था चालक
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध पिकअप वैन (BR21GC3755) को रुकने का इशारा किया, तो चालक घबराकर गाड़ी को बीच सड़क पर ही छोड़कर भागने लगा। मुस्तैद पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और चालक को खदेड़कर दबोच लिया।
सफेद बोरों में था लकड़ी का भूसा, नीचे छिपा था ‘मधुशाला’ का सामान
जब पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली, तो ऊपर से 30 सफेद बोरों में लकड़ी का भूसा लदा हुआ दिखाई दिया। लेकिन जब गहराई से जांच की गई, तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 43 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने जब बोतलों की गिनती की, तो कुल 768 बोतलें (516 लीटर) शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,50,000 रुपये आंकी जा रही है।पुलिस अब वाहन के मालिक, चालक और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने में जुट गई है।इस छापामारी को अंजाम देने में वशिष्ठनगर थाना के थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, स०अ०नि० छोटन राम, चालक आरक्षी मनोज कुमार सिन्हा, आरक्षी लोकनाथ पासवान, चंदन पासवान और गुरुदास पोद्दार शामिल थे।
