By Ashok Anant
मयूरहंड (चतरा) थाना क्षेत्र के चेरी गांव में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मनोज मेहता (48) की मौत हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बारिश के दौरान मवेशी को लाने खेत की तरफ गये हुए थे. जहां अचानक हुई वज्रपात ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. मौके पर उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने पर चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अंचल अधिकारी व पुलिस को सूचित कर मुआवजे की मांग किया है।
