साहिबगंज: मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि न्यायालय साहिबगंज द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट जी.आर.-291/17 के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में धर्मेंद्र मंडल एवं विनोद मंडल शामिल हैं। दोनों के पिता का नाम स्वर्गीय शालीग्राम मंडल है तथा वे बड़ी कोदरजन्ना, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज के निवासी हैं। मुफ्फसिल थाना द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत उन्हें उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्गदर्शी दल के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
