145 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने बढ़ाया प्रतिभाओं का उत्साह
News by Sunil
रांची: जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 145 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उभरती प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना तथा युवाओं को शिक्षा एवं संस्कार के प्रति प्रेरित करना था। समारोह की अध्यक्षता रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार तथा महामंत्री विनोद कुमार जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। अनुशासन, परिश्रम, विनम्रता,आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी अधिवक्ता आनंद पासारी ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2026 की दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 20 प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एमबीए की डिग्री प्राप्त करने वाली सृष्टि सर्राफ, राधिका शर्मा एवं विशाखा शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी में सफलता प्राप्त करने वाले ऋषि चितलांगिया, शिखा सुरेखा, हर्ष राज मित्तल, अंकित बंका, निशा गोयनका, आकांक्षा खोवाल, आकांक्षा पोद्दार, वेदांत ड्रोलिया, विधि कुमारी अग्रवाल, पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले मयंक पराशर, जेईटी में सफलता प्राप्त करने वाले वैभव विजय, तथा एशवी वशिष्ठ एवं वृश वशिष्ठ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त खेल एवं योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंश पोद्दार (कराटे), प्रसन्ना पटवारी (कुश्ती) एवं सीकृत अग्रवाल (योगा) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाओं को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र, पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करना सम्मेलन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कुमार बुधिया एवं कार्यक्रम संयोजक विशाल पाड़िया ने किया। तथा धन्यवाद- ज्ञापन कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने की। कार्यक्रम संयोजक अमित बजाज ने बताया कि इस आयोजन के प्रायोजक मेसर्स बाबूलाल प्रेम कुमार थे।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर-कमल केडिया, पवन शर्मा,विनोद जैन, नंदकिशोर पाटोदिया,रमन वोडा, विश्वनाथ नारसरिया, मनोज चौधरी, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया,राजेंद्र केडिया, प्रमोद अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, रवि शंकर शर्मा, संजय सर्राफ,राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित, डूंगरमल अग्रवाल, अशोक लाठ,कौशल राजगढ़िया राजेश कौशिक,जितेंद्र जैन, किशन शर्मा, सुनील पोद्दार, नरेश बंका, विजय कुमार खोवाल, विकास अग्रवाल, अमर अग्रवाल,नारायण विजयवर्गीय, कमल शर्मा, सहित सम्मेलन के अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गौरव से ओत-प्रोत रहा।
