News By Ashok Ananat
कान्हाचट्टी : प्रखंड स्थित चीरीदीरी पंचायत पुरानी हेसाग़ देवी मंडप के समीप मैदान में योगेश यादव के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय यादव महासभा का किया गया आयोजन इस बैठक में सामाजिक एकजुटता और कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा किया गया। सर्व सम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। 22 सदस्यीय प्रखंड कमेटी मे पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी सदस्यों ने दहेज मुक्त शादी का संकल्प लिया, संगठन दहेज लेने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेगा,गरीब स्तर के लोग अपने बच्चे को पढ़ाने लिखाने मे असमर्थ हैं उसको सामाजिक के मदद मिलेगा। ऐसे बहुत से मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।प्रखण्ड कमिटी में सचिव रामेश्वर यादव,उपायक्ष मिथिलेश यादव,कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव को बनाया गया।मौके पर प्रकाश यादव राजद कार्यकता,विवेक यादव
कान्हाचट्टी के दस पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी ने एकता और हौसले के साथ महासभा के संचालन का शपथ लिया ।
