जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प :अबुआ अधिकार मंच

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आज अबुआ अधिकार मंच की ओर से उन्हें कोकर स्थित डिस्टलरी पुल उनके समाधि स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया तथा आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।मंच के इंचार्ज युथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता और अधिकार की लड़ाई को मजबूत किया जाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से: वेदांत कौस्तव, अभिषेक शुक्ला, बिपिन कुमार यादव, अनमोल पांडे , सतीश, प्रताप टोप्पो , दिवाकर प्रजापति,गौतम राणा, के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आज अबुआ अधिकार मंच की ओर से उन्हें कोकर स्थित डिस्टलरी पुल उनके समाधि स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया तथा आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।मंच के इंचार्ज युथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता और अधिकार की लड़ाई को मजबूत किया जाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से: वेदांत कौस्तव, अभिषेक शुक्ला, बिपिन कुमार यादव, अनमोल पांडे , सतीश, प्रताप टोप्पो , दिवाकर प्रजापति,गौतम राणा, के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love