Reporting News Sunil
रांची : सीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। मौके पर सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का जरूरत है। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप सीसीएल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता को जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, अस्पतालों एवं कार्यालय परिसरों की विशेष सफाई, अपशिष्ट पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्यालयों एवं समुदायों में जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
