हेन्देबिल्ली के नवनिर्मित देवी मण्डप में स्थापित हुईं देवी मां,धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

मेसरा/ओरमांझी (रांची): ​ओरमांझी प्रखंड के ग्राम हेन्देबिल्ली (गढ़टोली तालाब के समीप) में बुधवार को प्राचीन देवी मड़ई के स्थान पर नवनिर्मित देवी मण्डप में माता रानी की पुनर्रस्थापना का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह संपूर्ण आयोजन हिंदू रीति-रिवाज,वैदिक परंपरा और पूर्ण विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। ​धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पारंपरिक कलश यात्रा के साथ हुआ,जिसमें महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से मुख्य पुजारी राम कुमार सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पूजा-अर्चना की गई। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में महिला पुजारी अनिता देवी,ललीता देवी,खुशी कुमारी,करुना तिर्की,मिनाक्षी देवी और बंधनी देवी ने दायित्व निभाया। ​शाम 5 बजे पूजा समाप्ति के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे से एक रात माता रानी के नाम हरि कीर्तन का आयोजन हुआ,जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। ​इस पूरे आयोजन में हेन्देबिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी गांव गढ़टोली,सगाटोली,सिमराकोचा और कठरचुआ के ग्रामीणों ने सहयोग दिया। ​देवी मण्डप पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में ​मुख्य संरक्षक तारालाल गोप,​अध्यक्ष लालमोहन करमाली,​सचिव रामकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश यादव,महामंत्री मोहन भंडारी,संयोजक किशोर भंडारी,इसके अलावा संरक्षक मंडल के सदस्य सुभाष गंझू,जगलाल भंडारी,चमरू बेदिया,शंभू यादव,अघनू महतो सहित पूजा समिति के सभी सदस्यों और समस्त ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love