स्माइल’ योजना का निरीक्षण: डालसा और स्वावलम्बन संस्था मिलकर करेंगे काम

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​रांची: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (भारत सरकार) के सौजन्य से रांची में ‘स्वावलम्बन’ संस्था द्वारा संचालित ‘स्माइल योजना’ का निरीक्षण डालसा सचिव राकेश रौशन एवं जुडिशल मजिस्ट्रेट (ट्रेनी) वर्धा जी द्वारा किया गया। यह योजना समाज के हाशिए पर रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वास,आजीविका और उद्यम को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। ​निरीक्षण के दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया,जिसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ​मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि डालसा और स्वावलम्बन संस्था एक साथ मिलकर समाज के जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी डॉ. दिलीप कुमार ने भी संस्था के कार्यों की जमकर तारीफ की। ​इस अवसर पर संस्था की सचिव पुनिता राय,परामर्शदात्री सुषमा सिन्हा,प्रबंधक एसपी महतो,उषा कुमारी,रेखा कुमारी,देवनारायण लोहारा,किशोर कुमार दास सहित स्माइल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love