हंटरगंज: डुमरीकला पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीपुर में बुधवार गुरू पूर्णिमा पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नए सदस्यों का चयन किया गया। इस अवसर पर मौजूदा पर्यवेक्षक मुमताज अंसारी के निर्देशन में चयन दिशानिर्देश के अनुरूप समिति का गठन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों की उपस्थिति में सदस्यों का चयन कर सर्व सम्मति से अशोक अनन्त को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि रंजन पासवान, शिक्षक संजय कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, अर्जुन यादव, राजन यादव, सेविका कविता कुमारी,भोला यादव, बिनोद भारती,साकेत भारती,साधु भारती समेत अन्य अभिभावक गन उपस्थित हुए।
