News by Sunil
रांची। सैटेविटा हॉस्पिटल में बच्चों के स्वस्थ विकास, प्रतिभा और मासूमियत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हेल्दी बेवी शो का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर 6 से 12 और 13 से 18 माह आयु वर्ग के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुक्ता नारायण ने अभिभावकों व बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कामनाएं की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के स्वस्थ विकास, अभिभावकों में बाल स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूकता तथा बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में सैंटेविटा हॉस्पिटल की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अस्पताल में वर्ष विगत दो वर्षो से हेल्दी बेबी शो का लगातार आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सैंटेविटा हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेशमा साहू व जूनियर डायरेक्टर आदित साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। सैंटेविटा हॉस्पिटल ने सभी प्रायोजकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वही कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार रॉय, डॉ. अनिताभ कुमार व डॉ. सिद्धार्थ जैन पाटोदी शामिल उपस्थित थे।
