वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

Sports

CHATRA DESK

बुंडू: रोहनिया टांड, बुंडू स्थित फुटबॉल मैदान में वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष अरुण साव ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी, खेलप्रेमी, ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मैच कुर्बीज हफुवा और बुचाडीह के बीच किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। आयोजन कमेटी में अध्यक्ष अरुण साव, सचिव मनीजर साव, कोषाध्यक्ष रंजीत साव, उप कोषाध्यक्ष कमलेश ठाकुर। उपस्थित लोगों में बुंडू मुखिया तुलसी तुरी, पंचायत समिति बुंडू रंजीत तुरी, पूर्व मुखिया बुंडू बैजनाथ महतो, बुंडू पूर्व पंचायत समिति जितेन्द्र साव, मोहन करमाली, बसंत गुप्ता, विश्वनाथ गंझू, संतोष यादव, भोला साव, नरेश साव, हेमा यादव, उमेश यादव, द्रोपदी देवी, राजू तुरी, विक्की कुमार, राजदीप साव, विकास कुमार, राजेश साव, गणेश महतो, राज कुमार यादव, लक्की साव, बबलू यादव, छोटू शर्मा लोक भाषाओं में रावण और गाँव के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Spread the love